Centre for Science and Environment (विज्ञान और पर्यावरण केन्द्र)

Centre for Science and Environment(विज्ञान और पर्यावरण केन्द्र) नई दिल्ली स्थित एक गैरलाभकारी और लोकहित में शोध और सलाह देने वाला संस्थान है, जो वर्ष 1980 नें स्थापित हुआ था। संस्थान भारत से संबंधित पर्यावरणीय विकास जैसे मुद्दे पर थिंक टैंक की तरह काम करता है। जो गरीबी सुधार और व्यवस्था, जलवायु परिवर्तन, सुन्दरवन के संरक्षण पर आधारित सलाह प्रदान करता है। साथ ही साथ पहले से संचालित नीतियों के और बेहतर संचालन हेतु सुझाव उपलब्ध कराता हैै। संस्था किसी भी समस्या का जानकारी आधारित समाधान देता है। जो प्रमाणिक व वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित होते हैं।

और अधिक जानकारी के लिये देंखें…

http://www.cseindia.org

Environmentalist Foundation of India(भारतीय पर्यावरणविद् फाउण्डेशन)

Environmentalist Foundation of India (भारतीय पर्यावरणविद् फाउण्डेशन)  एक पर्यावरण संरक्षण समूह है, जो चेन्नै, हैदराबाद, पाण्डिचेरी, कोयम्बटूर में सक्रिय है। जो वन्यजीव संरक्षण और वननिवासियों के पुर्नवास की व्यवस्था करता है।जो 2007 में शुरु हुआ और पंजीकृत 2011 में हुआ। संस्था भारत की झीलों में जैवविविधता के पुर्नसंरक्षण के लिये विशेषतः जाना जाता है। संस्धा वन्यजीवों के साथ-साथ गाँवों को भी विकसित करने का काम करती है। संस्था का ज्यादातर काम स्वयंसेवकों के सहयोग से होता है। झीलों को साफ करने का काम संस्था द्वारा हर रविवार को चलाया जाता है। साल 2014 तक देश की 39 झीलों की सफाई संस्था द्वारा की जा चुकी है। जिसमें मदमबक्कम, कैजहकाट्टाई, नारायनपुरम् झीलें चैन्नै में, सेल्वाचिन्तामनि झील कोयम्बटूर में, कपरा, अलवाल, गुरुनाधाम चेरुवू झीलें हैदरावाद में स्थित हैं।
और अधिक जानकारी के लिये देंखें……

http://www.efivolunteer.com/

‘निर्माण’ नामक यह संगठन प्रर्यावरण से जुड़ी समस्याओं एवं उसके निपटान आदि के बारे में बताता है। इस वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर जाएं।

home

ग्रीनपीस-

ग्रीनपीस एक अंतर्रायष्ट्रीय संगठन है,जिसकी प्राथमिकताएँ है वैश्विक पयर्यावरण काे लाकर जागरूकता एवं प्रचार अभियान। भारत में भी यह संस्था कई वर्षाें से पर्यावरण काे नुकसान पंहुचाने वाली संस्थाआें व लाेगाें के खिलाफ अभियान चला रही है। http://www.greenpeace.org/india/hi/